ट्रेनिंग के साथ मिलेगी नौकरी की गारंटी

बद्दी (सोलन)। बेरोजगार युवाओं व उद्योगों में पहले से कार्यरत कामगारों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट (बीटीटीआई) खोला है। सेंटर का भवन बनकर तैयार हो गया है। अगर उनके प्रशिक्षण लेने के लिए युवा आवेदन करते हैं तो 30 जुलाई तक इसे चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल कम समय के कोर्स शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
पत्रकारों से बातचीत में बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य जहां बेरोजगार युवाओं को उद्योगों में मांग के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं उद्योगों में पहले से कार्य कर रहे युवाओं को कम समय के कोर्स शुरू करके उन्हें तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। बीटीटीआई शुरूआत में टेलकॉम टावर मेटेनेंस, मशीनस्ट और कंप्यूटर के कोर्स शुरू करेगा। अगर 25 छात्र पर हर कोर्स में प्रवेश लेते हैं तो भी इसे चालू कर दिया जाएगा। संघ के मुख्य सलाहकार दीपक भंडार ने बताया कि एससीएसटी व गरीब बच्चों के लिए संघ की ओर से छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके अलावा कुछ उद्योगों के समूह गरीब बच्चों को प्रशिक्षण के साथ-साथ नौकरी की भी व्यवस्था करेंगे। यही नहीं बैंक से भी ऋण लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसे बाद में नौकरी लगने के बाद वापस लौटाया जाएगा।

Related posts