डा. श्यामा मुखर्जी को किया याद

सुंदरनगर (मंडी)। नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस एनडीए के पुरोधा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 112वीं जयंती का आयोजन सुंदरनगर जिला भाजपा की ओर से किया गया। विचारक डा. रोशन लाल बाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1952 में लोकसभा का प्रथम आम चुनाव हुआ था। उसमें जनसंघ के केवल तीन सदस्य चुने गए थे। जिनमें डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कोलकाता से निर्वाचित हुए थे। उन्हें भारतीय राजनीति का पुरोधा इसलिए माना गया, क्योंकि उन्होंने कई दलों को मिलाकर 32 सदस्यों वाली नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस बनाया जो विरोधी पक्ष में सबसे बड़ा दल है। कहा कि पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं ने नींव के पत्थर का कार्य किया है, उन्हें भूलना किसी भी संगठन के लिए घातक साबित होता है। प्रत्येक आदमी विधायक एवं संसद सदस्य नहीं बनता मगर उनको बनाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता ही होते हैं। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति समर्पित रहने वाले व्यक्ति थे। जिलाध्यक्ष राकेश जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मंडलाध्यक्ष बरागी राम तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रमा वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम चंद्र शर्मा, अरुण कौंडल, अरुण कतना, युवा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष अमित शर्मा, अंशुल शर्मा, मुकेश चंदेल तथा पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts