स्नोडेन को शरण देने के लिए तैयार हुए निकारागुआ और वेनेजुएला

स्नोडेन को शरण देने के लिए तैयार हुए निकारागुआ और वेनेजुएला

मनागुआ/काराकास (निकारागुआ/वेनेजुएला): अमेरिकी खुफीया जानकारी को लीक करने के आरोप में मास्को हवाईअड्डे के पारगमन क्षेत्र में अटके पड़े एडवर्ड स्नोडेन के लिए निकारागुआ और वेनेजुएला एक उम्मीद की किरण लेकर आए है।

जानकारी के मुताबिक निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरा ने स्नोडेन को शरण देने के लिए हामी भर दी है। आपको बता दें कि जासूसी का आरोप झेल रहे स्नोडेन पिछले कई दिनों से मास्को हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं और किसी राष्ट्र द्वारा मदद का इंतजार कर रहे हैं।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरा ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कल कहा, वेनेजुएला का प्रमुख होने के नाते मैंने युवक स्नोडेन को मानवता के आधार पर शरण देने और विश्व में सबसे शक्तिशाली साम्राज्य के उत्पीड़न से इस युवक की रक्षा करने का निर्णय लिया है। स्नोडेन 23 जून से मास्को के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हैं।

वहीं डेनियल ओर्टेगा ने कल एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हालात इजाज़त देते है तो हम खुशी से स्नोडेन को शरण देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम शरण देने के अधिकार का सम्मान करते हैं ।

Related posts