पीड़ितों की सहायता करेगी आरएसएस

गुप्तकाशी। आपदाग्रस्त क्षेत्राें में राहत-बचाव कार्य के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक शिव प्रसाद लौट गए हैं। इससे पूर्व उन्हाेंने आपदाग्रस्त क्षेत्राें में घर-घर तक प्रभावितों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आपदा से प्रभावित गांवाें को छह जोन में विभाजित किया।
नारायणकोटी स्थित आरएसएस के बेस कैंप माधवसेवा आश्रम में क्षेत्र प्रचारक शिव प्रसाद ने बताया कि जिले में आई आपदा में स्थानीय लोगाें ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। स्थानीय लोगाें के आतिथ्य सेवा से पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से उठा है, लेकिन देवभूमि को पुन: संवारने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।
उन्हाेंने बताया कि आपदा पीड़िताें की मदद के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्र को कोटमा, फाटा, गुप्तकाशी, ल्वारा-लमगौंडी, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ जोन में बांटा गया है। आरएसएस कार्यकर्ताआें की टोली बनाकर इन क्षेत्राें में घर-घर तक राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सचल दल प्रभारी राजेश थपलियाल आदि उपस्थित थे।

Related posts