मुख्य सचिव ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्य सचिव सुभाष कुमार और क्षेत्रीय विधायक शैला रानी रावत ने बृहस्पतिवार को चॉपर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता ने सचिव से रसद और बिजली आपूर्ति सुचारु करने और सड़क यातायात खुलवाने की मांग की।
गौरीगांव में सुभाष कुमार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित गांवों में रसद की कमी नहीं होने दी जाएगी। बीआरओ और लोनिवि को 15 जुलाई तक सड़कों को खच्चर और पैदल चलने लायक तैयार करने के ाि दिए गए हैं। विधायक शैलारानी ने विस्थापन के मुद्दे पर गांववालों का सुझाव मांगा। इसके पश्चात उन्होंने कालीमठ और चिलौंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोदामों का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव शुक्रवार को चमोली जिले के नारायणबगड़, थराली और ग्वालदम का दौरा करेंगे।

Related posts