मौसम आया आड़े, हेलीकॉप्टर ने नहीं भरी उड़ा

पिथौरागढ़। मौसम के बिगड़े तेवरों ने शुक्रवार को राहत कार्य पर ब्रेक लगा दिया। बादल और बारिश के चलते आज हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका। जिस वजह से फंसे लोगों को निकाला नहीं जा सका।
मंडलायुक्त आरके सुधांशु के मुताबिक करीब 329 लोग अलग-अलग जगह फंसे हो सकते हैं। अलबत्ता धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्रों के ग्रामीण इस संख्या को कहीं ज्यादा बताते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी 600 से अधिक लोग फंसे होने की संभावना है। मुनस्यारी, धारचूला क्षेत्रों में बिगड़े मौसम ने हेलीकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया है। अब मौसम खुलने पर हेली राहत कार्य फिर से शुरू किया जाएगा। अलबत्ता धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों की दारमा, व्यास और चौदांस घाटी में पॉनी-पोर्ट्स को राहत के लिए भेजा जा रहा है। मगर उन्हें इन स्थानों पर पहुंचने से दो से तीन दिन तक लगेंगे। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Related posts