
बनबसा। छोटी उम्र में शादी ने एक-दूसरे के बीच शक के बीज रोप दिए। दोनों के बीच ऐसी दरार पैदा हुई कि पत्नी को पति का हत्यारा बना दिया।
गड्ढे में मिली लाश ऐसे पति की थी जिसकी हत्या उसी की पत्नी ने करवाई थी। नासमझी में दोनों के बीच शक के ऐसे बीज पैदा हुए कि राधा उर्फ राधिका को 35 वर्षीय पति दान सिंह को मौत के घाट उतारने पर मजबूर किया। थानाध्यक्ष आरएस मेहता ने बताया कि 13 वर्ष की अल्प आयु में राधा का विवाह हो गया था। उसकी बड़ी संतान भी आज 13 वर्ष की है। पति वाहन चालक था और दुष्ट प्रवृत्ति का बताया गया है। राधा के मुताबिक उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसने दो बार राधा पर जानलेवा हमला भी किया था। पति की हरकतों से राधा खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी थी। जिस कारण उसने बदमाशों को सुपारी देकर पति की हत्या करा दी। पति-पत्नी के बीच पैदा हुए शक को पुलिस नाबालिग उम्र में हुए विवाह का नतीजा मानती है।
