
गरुड़। थाना क्षेत्र बैजनाथ से पांच दिन से लापता दो किशोरों को अल्मोड़ा पुलिस ने एक होटल में काम करते बरामद कर लिया। अल्मोड़ा पुलिस की सूचना पर उनके परिजन उन्हें लेने अल्मोड़ा को रवाना हो गए हैं।
थाना बैजनाथ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश नाथ (16) पुत्र गोविंद नाथ निवासी बिनखोली और हरीश सिंह(14) पुत्र बिशन सिंह निवासी नौकुड़ा पांच दिन से लापता थे। परिजनों ने अपने स्तर से उनकी खोज की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। बृहस्पतिवार को लापता किशोरों के परिजनों ने थाना बैजनाथ में उनकी गुमशुदगदी दर्ज की। अल्मोड़ा पुलिस ने दोनों को एक होटल में बरामद करने के बाद उनके मिलने की सूचना फोन से उनके परिजनों शुक्रवार को दी। बिनखोली के प्रधान दिगंबगर नाथ गोस्वामी ने बताया कि दोनों किशोरों के परिजन उन्हें लेने अल्मोड़ा रवाना हो गए थे।
