बगहा पुलिस फायरिंग के लिये नीतीश इस्तीफा दें: लालू

बगहा पुलिस फायरिंग के लिये नीतीश इस्तीफा दें: लालू

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के बगहा में हुये पुलिस फायरिंग के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुये आज उनके इस्तीफे की मांग की और कहा कि इस सरकार का पतन शुरू हो गया है।

नीतीश ने यहां राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के 17 वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि बगहा पुलिस फायरिंग में निर्दोष लोग मारे गये है। इस बर्बर पुलिस फायरिंग की जितनी भी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने पुलिस फायरिंग की इस घटना के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया और उनसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। नीतीश ने कहा कि प्रदेश की नीतीश सरकार अब कम दिनों की मेहमान रह गई है।

हालांकि उन्होंने कहा कि 15 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित परिवर्तन रैली के बाद से ही नीतीश सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि रैली के बाद महाराजगंज लोकसभा उप चुनाव में लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुये नीतीश सरकार के तमाम दावों को दरकिनार कर राजद प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर सरकार की नींव को हिला कर रख दिया।

नीतीश ने कहा कि प्रदेश में सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार को पार्टी की ओर से काफी समय दिया गया जिससे सत्तारूढ़ दल के नेताओं को यह कहने का मौका न मिल सके कि राजद के नेता सत्ता के लिये बेचेन है। उन्होंने नीतीश कुमार की ओर से पिछले दिनों किये गये सेवा यात्रा को (ढोंग यात्रा) बताया और कहा कि इस दौरान अधिकांश जगहों पर उन्हें जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। इससे देश और प्रदेश के लोगों को भी नीतीश कुमार की सच्चाई का पता चल गया है।

Related posts