
नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों की नकदी लूट ली। इतना ही नहीं, ग्राहक सेवा केंद्र में मौजूद कर्मचारी को पिस्टल के बल पर बदमाशों ने बंधक बना लिया। इसके बाद सभी बदमाश ऑटो पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का बीएच ब्लॉक शालीमार बाग में एक ग्राहक सेवा केंद्र है। जहां अजय मेहरा कार्यरत है। बदमाश काउंटर पर रखे एक लाख 67 हजार रुपये लूट लिए और तीनों फरार हो गए।
