नौकरानी ने चुराए दस लाख नगद, जेवरात

नई दिल्ली। केएन काटजू इलाके में एक प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर के घर से नौकरानी ने दस लाख रुपये नगद और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। नौकरानी साढ़े तीन साल से काम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक विरेंद्र कुमार सपरिवार सेक्टर 15 रोहिणी में किराए के मकान में रहता है। वह गत मंगलवार को पत्नी के साथ मधुबन चौक के पास स्थित टेक्निकल इंस्टीट्यूट में आयोजित डांस प्रोग्राम देखने गया था। जबकि छह साल की बेटी जिया नौकरानी सोनालिका के साथ घर पर मौजूद थी। देर रात में वापस आने पर विरेंद्र ने दरवाजा खुला हुआ पाया और नौकरानी और बेटी गायब थी। उसने तुरंत मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने बताया कि रात आठ बजे नौकरानी जिया को उसके घर पर छोड़कर कहीं चली गई। विरेंद्र ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी

Related posts