
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीबी शर्मा को इंजीनियरिंग के क्षेत्र मे बेहतर कार्य व उपलब्धियों के लिए बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है। डीटीयू की असिस्टेंट प्रो. रुचिका मल्होत्रा के अनुसार, कुलपति प्रो. पीबी शर्मा को यह पुरस्कार तीन जुलाई को ब्रिटेन में दिया गया है। समारोह में बर्मिंघम विवि के कुलपति सर डोमिनिक कैडबरी ने पीबी शर्मा को सम्मानित किया।
