स्वास्थ्य विभाग में घोटालों की जांच हो

सोलन। पीसीसी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मंडी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब मिशन 2014 पर फतेह हासिल की जाएगी। मंडी उपचुनाव में प्रतिभा सिंह की जीत के बाद विजय का सिलसिला जारी हो गया है। 2014 के चुनाव बूथ स्तर से लड़ेंगे। भाजपा को इस बार भी मुंह की खानी होगी। वे सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी आभार जताया।
वहीं मौजूद ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि कसौली कांग्रेस ब्लाक स्तर पर जल्द ही कमेटी गठित करेगी। यह कमेटियां विकास कार्य, सड़कें, स्वास्थ्य और लोगों से संबधित समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएगी और निदान करेगी। 14 लाख की लागत से जरनेटर लगने के बावजूद अस्पताल में बिजली की स्थिति ठीक नहीं हो पाई है। उन्होंने भाजपा शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों की जांच मांगी। वहीं कसौली कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं ने विनोद सुल्तानपुरी को प्रदेश महासचिव बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर महेशद गुप्ता, साली ग्राम, ज्ञान ठाकुर, शिवदत्त ठाकुर, सोनू गोयल, प्रकाश चंद, हरी कुमार और देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे ।

Related posts