तेंदुए की दहाड़ से दहशत में लोग

बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोमगाड़ के लोग इन दिनों तेंदुए के आतंक से भयभीत हैं। दिनदिहाड़े तेंदुआ अपने शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया है।
थुहाथाच निवासी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने वीरवार को गोयला गांव निवासी वेद राम, शडैण निवासी बुधू राम की करीब आधा दर्जन भेड़-बकरियों को अपना निवाला बनाया है। इन्होंने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। उधर, वन परिक्षेत्राधिकारी थाची वीरेंद्र कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts