
बरठीं (बिलासुपर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत संपर्क सड़कों की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। लोक निर्माण विभाग सड़कों के रख रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश का पानी सड़कों के गुजर रहा है। इस कारण सड़कों को नुकसान पहुंच गया है।
कल्लर-छत वाया हिम्मर, बरठीं से बिझड़ वाया छत-बरठीं से सुन्हाणी वाया टिहरा व बरठीं से री रड़ो वाया बड़गांव सहित अन्य संपर्क सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है। स्थानीय निवासी विजय कुमार, कमल सिंह, प्रीतम सिंह, अमर सिंह, रणजीत सिंह, बिशन सिंह, ख्याली राम, सोहन लाल, लेख राम, अमर सिंह, निक्का राम, कृष्ण चन्द, संजू, मस्त राम, बलवीर सिंह, जोगिंद्र, कमल, करतार सिंह, प्रेमलाल और नरेंद्र ने कहा कि स्थानीय विधायक ने बड़गांव संपर्क सड़क बड़गांव से सुन्हाणी वाया फटोह व बड़गांव से री रड़ोह सड़क को पक्का करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी यह पक्की नहीं हुई। इसके चलते यह सड़क नाले का रूप धारण कर चुकी है। बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क को पक्का करवाया जाएगा। उधर, विभाग के कनिष्ठ अभियंता विद्या सागर ने कहा कि बरसात के दिनों में सड़कों की ऐसी हालत हो गई है। विभाग ने बारिश से हुए नुकसान का प्राक्कलन तैयार कर भेदा है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
