राजीव वित्त सचिव, लालचंद उपाध्यक्ष

रामपुर बुशहर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की रामपुर इकाई में राजीव बदरेल को वित्त सचिव और लालचंद बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त एमएम शुक्ला को मुख्य सलाहकार, लायक राम सानी को मुख्य संगठन सचिव, ज्ञान मेहता, मोहन लाल और डोला राम को संगठन सचिव, मुर्की लाल, हीरा सिंह को क्षेत्रीय सचिव, जबकि भुवनेश्वरी तथा रेखा को ऑडिटर बनाया गया है।
बुधवार को आयोजित बैठक में इकाई की कार्यकारिणी में विस्तार किया गया। इकाई अध्यक्ष यूपेंद्र जगटू ने सदस्यों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वह कर्मचारियों के हितों के लिए बखूबी कार्य करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की मजबूती के लिए मिलजुलकर काम करने की नसीहत दी। कहा कि जो संगठन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में मंडी उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने पर प्रतिभा सिंह को बधाई दी गई। इस दौरान कर्मचारियों ने किन्नौर जिले के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को एक दिन का वेतन देने का भी निर्णय लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई को विश्राम गृह में बैठक होगी, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। बैठक में इकाई महासचिव मनोज वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान भीम सिंह व कुलदीप ठाकुर, उपप्रधान राजपाल, ऋषि राम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रधान केवल राम सनाटू, वरिष्ठ उपप्रधान सत्य प्रकाश, जेडी मेहता, दौलत राम बख्शी, किशोरी लाल, दुर्गा सिंह, अशोक मेहता, मैनराम, सामा राम, बलदेव आदि मौजूद रहे।

राजपूत सभा की बैठक 12 को
रामपुर बुशहर। बुशहर राजपूत सभा की 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए सभा के प्रेस सचिव दिवान लक्टू ने बताया कि इसमें कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Related posts