
लक्सर। भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर उनकी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित गांवों की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे।
लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लक्सर विधानसभा के गांवों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से कई गांवों को नुकसान पहुंचा है। पहले आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने भी प्रभावित गांवों का जायजा नहीं लिया। अब सीएम विजय बहुगुणा ने भी यही किया। उन्होंने कहा कि सोपरी तटबंध टूटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सीएम को पैदल भ्रमण करना चाहिए था। केवल खानपुर विधानसभा के तटबंधों का निरीक्षण करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसलिए इस मामले में भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
