क्षति का जायजा लेने पहुंची यूएनओ की टीम

रुद्रप्रयाग। जिले में दैवी आपदा से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) का छह सदस्यीय दल रुद्रप्रयाग पहुंच गया है। दल ने जिलाधिकारी दिलीप जावलकर से क्षति का ब्यौरा लिया। टीम द्वारा केदारघाटी और मंदाकिनी घाटी के साथ ही अन्य स्थानाें पर हुए नुकसान का धरातलीय निरीक्षण किया जाएगा।
एडीएम नवनीत पांडे ने टीम को केदारघाटी में हुए नुकसानाें की जानकारी दी। टीम में शामिल एनी जार्ज, रमन वरदराजन, जलील लोन, दीपक मलिक, जेआर कामथ, कौतुभ देवले ने बताया कि टीम का मुख्य कार्य जनपद में हुई क्षति का आंकलन कर शिक्षा, स्वास्थ्य और जीविकोपार्जन के उपायाें को सुझाना है। टीम सड़क मार्ग से अगस्त्यमुनि के प्रभावित क्षेत्र सिल्ली, विजयनगर, चंद्रापुरी, गबनीगांव, मयाली-गुप्तकाशी होते हुए सोनप्रयाग, फाटा और कालीमठ क्षेत्राें का भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related posts