मिस्त्र में तख्तापलट

मिस्त्र में तख्तापलट

मिस्त्र के चीफ जस्टिस होंगे अंतरिम राष्ट्रपति
काहिरा: मिस्र के राष्ट्रपति मुर्सी को उनके पद से हटाया दिया गया है। वहीं मिस्त्र में मौजूदा संविधान को रद्द किया गया। अब उनकी जगह मिस्त्र के चीफ जस्टिस अंतरिम राष्ट्रपति होंगे।

इससे पहले मिस्त्र में राजनीतिक संकट के समाधान के लिए सेना की 48 घंटे की मियाद खत्म होने के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने कुर्सी नहीं छोडऩे के अपने रुख पर कायम रहते हुए देश में आम सहमति की सरकार के गठन की पेशकश की। इसके बाद आज सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगा दिया।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि मुर्सी के खिलाफ एक यात्रा प्रतिबंध जारी किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने फेसबुक पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति का ख्याल है कि देश में अगले संसदीय चुनाव की निगरानी के लिए आम सहमति की सरकार का गठन किया जाए।’’

Related posts