
पणजी: गोवा में कांग्रेस के प्रभारी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बंधवार को यहां कहा कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर वह सर्वाधिक बदसलूकी का सामना करने वाले व्यक्ति हैं। सिंह ने कहा कि भाजपा के चुनाव प्रचार प्रबंधक नरेंद्र मोदी के अभियान का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस आक्रमक ढंक से सोशल मीडिया के क्षेत्र में उतरेगी।
उन्होंने सोशल मीडिया अभियान का विकल्प चुनने की कांग्रेस पार्टी की योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप तीन महीने के अंदर अंतर देखेंगे,
बहरहाल दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया में सर्वाधिक बदसलूकी का सामना करने वाले व्यक्ति हैं।’’ उन्होंने यहां दिन भर के दौरे के दौरान निर्वाचित प्रतिनिधियों, प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्यों और पार्टी के पदाधिकारियों से बात की।
सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा एवं संघ परिवार के सूचना अभियान का मुकाबला करने को कहा जिसे सोशल मीडिया के जरिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सोशल मीडिया अभियान का मुकाबला करने के लिए गोवा कांग्रेस पार्टी इकाई का सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ एनएसयूआई और प्रदेश युवक कांग्रेस जैसे संगठनों के साथ काम करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘सूचना अभियान छेडऩे के लिए कांग्रेस नेताओं को अपना फेसबुक एवं ट्विटर अकाउंट बनाना चाहिए।’’
