कर्मचारियों की सभी मांगें मानी

बद्दी (सोलन)। इलाके के एक निजी के कर्मचारियों की छह दिनों से चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई है। श्रम निरीक्षक पीडी शर्मा के नेतृत्व में कामगार व प्रंबधकों की बीच हुई समझौता बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली हैं। जिसके चलते बुधवार को सभी कर्मचारी ड्यूटी पर चले गए हैं।
बैठक में संस्थान के प्रबंधक ने श्रेणी के आधार पर सभी कामगारों को सरकार के नियमों के अनुसार वित्तीय लाभ देने, पांच वर्ष से अधिक कार्यकाल वाले कामगारों को नियमित किए जाने, जिन कामगारों को न्यूनतम वेतन नहीं मिला है, उन्हें न्यूनतम वेतन के साथ एरियर भी पिछले एक सप्ताह के भीतर जारी करने, विकलांग कर्मचारी को काम से नहीं हटाने और पांच वर्ष पूरे करने के बाद उसे भी नियमित कर किए जाने का आश्वासन दिया है। छह दिन के दौरान ड्यूटी पर नहीं आने वाले कर्मचारियों को तीन दिन का वेतन प्रबंधक वर्ग की ओर से दिया जाएगा और तीन दिन अवकाश में एडजस्ट किया जाएगा। अगर किसी कामगार का अवकाश नहीं हैं तो उसे अवकाश देकर पूरे माह का वेतन दिया जाएगा। समझौता बैठक में ट्रस्ट के सचिव विक्रम भोजिया, प्रिंसिपल डा. जगमोहन लाल, वीके बंसल, एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, जसमेर सिंह, किशोर ठाकुर और सुरेश शर्मा ने भाग लिया।

Related posts