
गोहर (मंडी)। जेबीटी प्र्रशिक्षित संघ के उपाध्यक्ष जोगिंद्र पाल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि जेबीटी बैच को बिना टेट के नियुक्ति प्रदान की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने जेबीटी प्रशिक्षितों को प्रताड़ित किया। जिसका जवाब भाजपा को मिल गया है। संघ ने उपचुनाव में जीत के लिए प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बधाई दी है।
उपाध्यक्ष जोगिंद्रपाल ने कहा कि प्रदेश भर के जेबीटी प्रशिक्षितों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से काफी उम्मीदें हैं। पिछले कई साल से जेबीटी प्रशिक्षित नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने इस वर्ग के साथ अन्याय किया। वर्ष 2008 और 2010 बैच के जेबीटी प्रशिक्षित नियुक्ति के इंतजार में हैं। सरकार संपूर्ण जेबीटी बैच को बिना टेट के जल्द नियुक्ति प्रदान करे। इस मौके पर संघ के चुनी लाल शर्मा, जितेंद्र, लतिका, ऊमा, रमेश, टेक चंद, इंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
