
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल लोकहित पार्टी झंडूता मंडल की बैठक राज्य कार्यसमिति के सदस्य कश्मीर सिंह जम्बाल की अध्यक्षता में बरठीं में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
सर्व सम्मति से बनाई गई इस कार्यकारिणी में सुन्हाणी के मदन लाल शर्मा को अध्यक्ष व कश्मीर सिंह मन्हास को महासचिव नियुक्त किया गया। झबोला के मूल चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बल्हसीणा के जोध सिंह चंदेल को उपाध्यक्ष, बरठीं के कश्मीर रणौत को कोषाध्यक्ष, गुवांओं के जोध सिंह को सचिव, रोहल के मुनी लाल को सचिव, वैहरन के कैप्टन सदाराम धूलिया प्रवक्ता, झंडूता पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अमरनाथ वात्सयान मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। भगत राम कालिया, आज्ञापाल शर्मा, रणजीत धीमान, गजेंद्र सिंह ठाकुर, सोहन लाल, कुलदीप सिंह, पवन ठाकुर, अशोक कुमार, बलिराम, संजीव कुमार, जगदीप चंद कार्यकारिणी में बतौर सदस्य रहेेंगे। हिलोपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डा. जेआर भट्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्षा मोनिका चंदेल, महासचिव शीला देवी बनाई गई। बैठक के बाद नव नियुक्त अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। लोगों का मन दोनों की पार्टियों से ऊब चुका है। इसलिए वह तीसरे विकल्प के रूप में लोगों के हितों की रक्षा करते हुए चहुंमुखी विकास करवाएंगे।
