उत्तरीपश्चिम पाकिस्तान में आतंकियों ने अर्धसैनिक सुरक्षाबल पर किया हमला

उत्तरीपश्चिम पाकिस्तान में आतंकियों ने अर्धसैनिक सुरक्षाबल पर किया हमला

पेशावर:उत्तरीपश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादियों ने अर्धसैनिक सुरक्षाबल पर हमला करते हुए उसके 6 जवानों को मार दिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को भारी मात्रा में असला बारूद से लैस आतंकवादियों ने उत्तरीपश्चिम पाकिस्तान के सीमावर्ती पुलिस दल पर हमला कर दिया जिसमें करीब 6 सुरक्षा कर्मियों के मारे जाने व 7 अन्य के घायल होने की खबर है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को पेशावर जिले में किशन गंगा चेकपोस्ट के पास हुए हमले के बाद से अर्धसैनिकबल खसदर के तीन सैनिक लापता हैं।

सुरक्षाबल के जवानों और हथियारबंद आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ बुधवार की सुबह तक चली। पुलिस ने कहा कि मृत और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है व साथ ही लापता हुए सैनिकों की तलाश की जा रही है।

Related posts