इंडोनेशिया के असेह में आये भूकंप में 22 मरे, 210 घायल

इंडोनेशिया के असेह में आये भूकंप में 22 मरे, 210 घायल

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में मंगलवार को असेह में आये भूकंप के झटकों में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 22 हो गयी है। बुधवार को आपदा संस्था के एक अधिकारी ने 6.1 की तीव्रता से आये भूकंप से हुई क्षति के बारे में बताते हुए मरने वालो की पुष्टि की।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्था के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो ने टेक्स्ट सन्देश के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं और घायलों की संख्या 210 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हजारों इमारतें और घर भूकंप के कारण ध्वंस्त हो गये हैं।

भारी भूकंप के कारण कई इमारतें गिर गयी व साथ ही पश्चमी इंडोनेशिया में हुए भूस्खलन के कारण करीब 6 लोगों की मौत हो गयी है। बचाव कार्यों में लगे कर्मी मलवे के नीचे दबे लोगों को निकाल रहे हैं। सुतोपो ने बताया कि इस भूकंप से सबसे क्षतिग्रस्त भाग बेनर मेरिअह है और इस घटनाक्रम में लोगों के गुम होने की भी आशंका है।

Related posts