शादी का झांसा देकर पूर्व एयरहोस्टेस से रेप

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के वसंत कुंज इलाके में पूर्व एयरहोस्टेस ने एक बैंक के इंवेस्टमेंट डिपार्टमेंट के सीईओ पर शादी देकर तीन वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने मुंबई में अंतरिम जमानत ले ली थी। मुंबई कोर्ट ने उसे दिल्ली पहुंचने तक जमानत दी थी। लेकिन आरोपी ने जब दिल्ली में जमानत मांगी तो कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इंकार कर दिया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती व आरोपी दोनों मुंबई के रहने वाले हैं। 30 वर्षीय युवती दुबई में एक एयरलाइंस में काम करती थी और उसकी तनख्वाह दो लाख रुपये थी। युवती ने आरोप लगाया है कि एयरहोस्टेस की नौकरी छोड़ने के बाद आरोपी के पास नौकरी मांगने गई थी। बताया जा रहा है कि युवती काफी दिनों तक आरोपी के साथ लिव इन रिलेशन में रही थी।

Related posts