
रुड़की। एटीएम का कार्ड बदलकर एक ग्रामीण के खाते से एक युवक ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। ग्र्रामीण को इस बात की जानकारी मंगलवार को उस समय लगी, जब वह खाते से पैसे निकालने गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नन्हेड़ा अन्नतपुर गांव निवासी सुभाष चंद ने 21 जून को रामनगर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से कुछ रुपये निकाले थे। उस समय वहां पर एक युवक भी था। युवक ने धोखे से ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। खाते से रुपये निकालने की जानकारी मंगलवार को ग्रामीण सुभाष चंद को उस समय लगी, जब वह एटीएम पर रुपये निकालने के लिए आया। रुपये न निकल पाने पर उसने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि उसके खाते से 21 जून को बीस हजार रुपये निकल चुके हैं। सुभाष चंद ने मामले की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद भंडारी ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। एटीएम में लगे सीसी कैमरे की फुटेज निकलवाई जाएगी, जिसकी मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
