
घनसाली (टिहरी)। सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने आपदा से प्रभावित बूढ़ाकेदार और घुत्तु क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। कहा सरकार को जल्द ही प्रभावितों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। कहा वे जनवरी व फरवरी माह में केंद्र व राज्य सरकार को गत वर्षों के आपदा पीड़ितों की समस्याओं और आपदा से निटपने सुझाव दे चुकी थी। कहा बूढाकेदार की धर्मगंगा और भिलंगना में आई बाढ़ से दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। खेत-खलिहान तक बह चुके हैं। मगर शासन-प्रशासन के स्तर पर पीड़ित परिवारों की सुध नहीं ली जा रही है। इस मौके पर मनुजेंद्र शाह, विनोद सुयाल, खजानदास, मीना नेगी, तेजराम सेमवाल,राजेंद्र कुमाई, आनंद बिष्ट ,जयवीर मिंया, बिजेंद्र आदि उपिस्थत थे।
