लूट, चोरी और हत्या के आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध

जसपुर। पुलिस ने ट्रक लूट, चोरी और क्लीनर की हत्या के आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
बीते दिनों पुलिस ने नगर के मुहल्ला अमृतपुर पट्टी निवासी जाहिद पुत्र साबिर, नबाव अली पुत्र शेर मोहम्मद, मेहंदी हसन पुत्र बाबू शाह निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, हनीफ पुत्र रमजानी निवासी हरपुरा थाना अफजलगढ़ जहांगीर खाड़ी पुत्र निसार निवासी केलाखेड़ा, यासीन पुत्र नौशे अली निवासी ग्राम तालाब मुल्ला जिला रामपुर को गिरफ्तार कर ट्रक क्लीनर विपिन निवासी काशीपुर की हत्या कर ट्रक लूटने और तीन अन्य ट्रक बरामद किए थे। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई।

Related posts