
नई दिल्ली: झारखण्ड में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय है इसी के चलते सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं से बैठक करने की तेयारी की है। नेताओं की इस बैठक में झारखण्ड सरकार गठन पर विचार विमर्श होगा। कांग्रेस के शकील अहमद, बीके हरिप्रसाद, एके एंटनी इस बैठक में भाग लेंगें। माना जा रहा है हेमंत सोरेन झारखण्ड के मुख्य्मंत्री होंगें।
खबर है कि 10 जुलाई तक सरकार का गठन किया जाएगा। जिसे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस मिलकर बनाएंगे। बता दें फिलहाल झारखण्ड में राष्ट्रपती शासन लागू है।
जेएमएम के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक कांग्रेस के साथ सरकार गठन के मुद्दे पर बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है और प्रदेश में जल्द ही सरकार बन सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद और अन्य पार्टी नेताओं ने मंगलवार को जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की थी।
