जिला प्रशासन को मिला हेलीकाप्टर

बागेश्वर। आपदा से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन से कमर कस ली है। गत दिनों मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने भ्रमण के दौरान जिले में तीन महीने के लिए एक हेलीकाप्टर हमेशा तैनात रहने की बात कही थी। सोमवार को हेलीकाप्टर यहां पहुंच गया है। इधर जिलाधिकारी बीएस मनराल ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, दवा आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करने को कहा है।

Related posts