पंचायत-बूथ स्तर पर बनेंगे यूनिट

धर्मपुर (सोलन)। महिला ब्लाक कांग्रेस की बैठक में फैसला लिया गया कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस के पंचायत और बूथ लेबल पर यूनिट बनाए जाएंगे। कसौली महिला कांग्रेस को चार जोन में विभाजित किया जाएगा। इसमें सुबाथू, धर्मपुर, जाबली, परवाणू और भोजनगर जोन बनाए जाएंगे। इसमें महिला जोन प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।
बैठक मनसा माता मंदिर धर्मपुर में ब्लाक अध्यक्ष जयंती पंवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदिरा शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही। बैठक में सर्वप्रथम मंडी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह को बधाई दी गई। ब्लाक अध्यक्ष जयंती पंवार ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। इस बैठक में जिला कांग्रेस की महासचिव शकुंतला पांटा, उषा शर्मा, रेणू कोरिन, प्रोमिला, भीमा देवी, रुकमणी, उर्मिला, प्रवीण, लता वर्मा, शारदा ठाकुर, मीना ठाकुर, सीता देवी, बिमला, मीना देवी, कमला, शकुंतला, बीना, अंजू, गीता, सुनीता, शांति पुंडीर, रेखा शर्मा, सुनीता कौशल, आशा, सीमा आजाद और सोमा समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts