
चंबा। शैक्षणिक 2013-14 के लिए मंगलवार से जिले के कालेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कालेज प्रशासन ने समयसारिणी नोटिस बोर्ड पर लगा दी है। रूसा प्रणाली के तहत प्रथम वर्ष की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेंगी, जबकि द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं पुराने पैट्रन से ही लगेंगी। कालेजों में मंगलवार से समस्त विद्यार्थियों को कक्षाओं में हाजिरी देगी होगी। डिग्री कालेज चंबा में भी समयसारिणी नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी गई है। वहीं, कालेज में विद्यार्थियों के आई कार्ड बनाने का कार्य भी इन दिनों जोरों पर चला हुआ है। कार्य पूर्ण होते ही कालेज प्रशासन समस्त विद्यार्थियों को आई कार्ड मुहैया करवा देगा। सोमवार को काफी संख्या में विद्यार्थी नोटिस बोर्ड में टाइम टेबल नोट करते देखे गए। कालेज प्रशासन को टाइम टेबल एडजेस्ट करने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। स्थानीय कालेज में टाइम टेबल बनने का कार्य प्रोफेसर सुमन बेदी को सौंपा गया था। रूसा प्रणाली के चलते प्रथम वर्ष का टाइम टेबल बनाने में कुछ दिक्कतें पेश आई हैं। कालेज की कार्यकारी प्राचार्य मंजुला शर्मा ने बताया कि टाइम टेबल नोटिस बोर्ड में लगा दिया गया है। विद्यार्थियों के आई कार्ड बनाने का कार्य चला हुआ, जल्द ही विद्यार्थियों को आई कार्ड मुहैया करवा दिए जाएंगे।
