चंबा के 149 युवाओं को मिला रोजगार

चंबा। रोजगार विभाग की ओर से अब तक कुल 12 कैंपस इंटरव्यू करवाए गए हैं। इनमें जिला के 149 युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई हैं। जानकारी के मुताबिक मार्च 2012 से लेकर अप्रैल 2013 तक रोजगार विभाग की ओर से कुल 10 कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए गए। इसमें जिला के 112 युवक-युवतियों को रोजगार मिला। इसके अलावा इस वित्त वर्ष अप्रैल से लेकर 31 मई तक विभाग की ओर से दो बार रोजगार मेले लगाए गए। इनमें जिला के 37 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। ये नौकरियां युवाओं को निजी क्षेत्रों में प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि विभिन्न कंपनियों की डिमांड पर रोजगार विभाग की ओर से समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इससे बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलते हैं। इस संबंध में रोजगार विभाग के सीनियर असिस्टेंट हरबंस धीमान ने बताया कि रोजगार विभाग की ओर से कंपनी के साथ मिलकर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ साल में विभाग की ओर से 12 कैंपस इंटरव्यू करवाए गए। इससे डेढ़ सौ के करीब युवाओं को रोजगार मिला है।

Related posts