बस-ट्रक में टक्कर, छह लोग घायल

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राज्यमार्ग-88 पर बालूग्लोआ के पास एचआरटीसी की बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें आधा दर्जन के लोग लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इससे आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर घायलों का इलाज किया गया। दो घायलाें की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल भेजा। वहीं, रजत कुमार व ध्यान सिंह के अलावा अन्य चार लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस ने बस चालक उत्तम सिंह के विरुद्ध 279,337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसएचओ सुरिंद्र ठाकुर ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

शराब पीकर हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शराब पीकर गाली-गलौज करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में खूब हुड़दंग मचाया। पुलिस थाना ज्वालामुखी में जसवंत सिंह पुत्र मान सिंह निवासी अधवाणी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मारपीट पर क्रास एफआईआर दर्ज
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी में मारपीट करने पर क्रास एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार कथोग गांव के कुलदीप चंद पुत्र धनी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ उसी गांव के कौर चंद, संदीप और अजय ने मारपीट और गाली-गलौज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, कौर चंद पुत्र भगत राम निवासी कथोग ने शिकायत दर्ज करवाई कि कुलदीप चंद न उसके साथ मारपीट की। इसकी पुष्टि डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने की है।

Related posts