वॉलीबाल में नोगली बना विजेता

रामपुर बुशहर। ग्रीन वैली युवक मंडल 9/20 के तत्वावधान में दोफदा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल मुकाबले में नोगली विजेता रहा। रानी रतन कुमारी स्पोर्ट्स क्लब नोगली ने फाइनल मुकाबले में रेड राइडर छवारा को पराजित कर यह मुकाम हासिल किया। बॉस्केटबाल मुकाबले में मां महेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब मतयाना प्रथम रहा। बैडमिंटन में भी नोगली विजेता रहा। इसी तरह कैरम युगल मुकाबले में किशोर एवं पार्टनर प्रथम रहे, जबकि अंकित एवं पार्टनर द्वितीय रहे। कैरम एकल में सुरेश प्रथम और दीपू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रस्साकशी में स्वयं सहायता समूह दोफदा विजयी रहा, जबकि महिला मंडल उच्ची ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी प्रताप बेष्टू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वॉलीबाल में प्रथम रही टीम को ट्राफी समेत 31 हजार रुपये दिए, जबकि द्वितीय रही टीम को पंद्रह हजार रुपये दिए गए। बॉस्केटबाल में प्रथम रही टीम को दस हजार रुपये दिए गए। समारोह में मनमोहन चौहान, सुरेंद्र बिष्ट, त्रिलोक, बंसी, विजय कड्डा, संजीव नेगी और नवीन प्रकाश मौजूद रहे। आयोजक क्लब के सचिव बिहारी डाहरी ने बताया कि मुख्यातिथि ने युवक मंडल को 11 हजार रुपये दिए। उन्होंने मुख्यातिथि का आर्थिक सहयोग के लिए आभार जताया।

Related posts