
सांगला (किन्नौर)। मंडी लोकसभा उपचुनाव में प्रतिभा सिंह को भारी मतों से मिली जीत पर सांगला में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बाजार में मिठाइयां बांटीं।
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने जिले से प्रतिभा सिंह को दस हजार से अधिक मतों की लीड देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। विजय जश्न कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रतन लाल नेगी, किन्नौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर नेगी, किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिग्विजेंद्र नेगी, जिला परिषद सदस्य मित्रबिंद्रा नेगी, कल्पा खंड सचिव बद्री लाल नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी सांगला के अध्यक्ष मिडल सिंह नेगी, पूर्व युवा अध्यक्ष राकेश लोक्टस, शिव रतन नेगी, ग्राम पंचायत सांगला उपप्रधान सचिन नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, भागीरथ नेगी, रविकांत नेगी, गोविंद नेगी, भीष्ण लाल नेगी, मंजीत सिंह नेगी, रंधीर सिंह नेगी, विक्रम नेगी, सूरज मोहन नेगी आदि मौजूद रहे।
