
अहमदाबाद: आगामी वर्ष के लिए चुनाव समिति के अध्यक्ष चुने जाने की बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मन-मुटाव के बाद बीजेपी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पहली बार मोदी, बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ एक ही मंच दिखेंगे। ये तीनों नेता गुजरात के जूनागढ़ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें स्थानीय बीजेपी नेता भावना बेन का सम्मान किया जाएगा।
मोदी ने इससे पहले एक कॉन्क्लेव में मुस्लिम युवाओं की समस्याओं को सुना था और उनसे कहा था कि उनके हर सवाल पर गौर किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बीजेपी के इस तरह के प्रयासों को 2014 के लिए अपनी छवि सुधारने के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मोदी के आलोचक सैयद जफर महमूद ने शनिवार को मोदी के सामने मुस्लमानों को आ रहीं विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।
