नशे को भगाने के लिए दौड़ा शिमला

शिमला। पुलिस विभाग ने नशाखोरी के खिलाफ रविवार को रिज मैदान पर हाफ मैराथन का आयोजन किया। सैकड़ों लोगों ने रविवार सुबह रिज मैदान से दौड़ लगाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यपाल ने पुरस्कार देकर नवाजा। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक बी कमल कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। पुलिस उप महानिरीक्षक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। जवानों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

ड्रीम रन में अमित, चिंता अव्वल
तीन किलोमीटर की ड्रीम रन में 10 से 15 आयु के लड़कों के वर्ग में अमित को पहला पुरस्कार मिला जबकि लड़कियों के वर्ग में चिंता ने बाजी मारी। ड्रीम रन दौड़ रिज मैदान से राजभवन तक हुई। इसमें बप्पन शर्मा, नेहा को दूसरा, निखिल चौहान, प्रोमिला को तीसरा, शील सागर नेगी, नागिता को चौथा और रजत चौधरी, पूनम को पांचवां पुरस्कार मिला। ड्रीम रन में 16 से 40 आयु वर्ग में अश्वनी कुमार, तनुजा को पहला, जितेंद्र, मोनिका को दूसरा, नवीन और मधु को तीसरा स्थान मिला। 41 से 60 आयु वर्ग में मोहन लाल नेगी, निर्मला चौहान को पहला, रामपाल, मीनाक्षी को दूसरा, एन बोरो, नंदरानी को तीसरा और स्वप्न सिंहा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सिटीजन के 61 से 70 आयु वर्ग में पीपी शर्मा, सुविधा को पहला, एसआर भारद्वाज को दूसरा, शेर सिंह ढढवाल को तीसरा और सीता राम को चौथा स्थान मिला। 70 साल से अधिक आयु वर्ग में जेएस सोढ़ी प्रथम और मेध राम दूसरे स्थान पर रहे।

मिनी मैराथन में विकास, मनप्रीत बने विजेता
10 किलोमीटर की मिनी मैराथन रिज मैदान से संजौली मीना बाजार और यहां से वापस पुलिस रिपोर्टिंग रूम तक आयोजित हुई। इसमें विकास और मनप्रीत को पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा नितेश, नवेदिता दूसरे, राजेंद्र यादव, रजनीश तीसरे, सुनील, शालू चौथे और दिनेश, रेणू कुमारी ने पांचवां स्थान हासिल किया।

जितेंद्र, हरप्रीत ने जीती हाफ मैराथन
21 किलोमीटर की हाफ मैराथन रिज मैदान से हिपा और हिपा से वापस रिज मैदान आकर खत्म हुई। इसमें जितेंद्र सिंह और हरप्रीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुकेश रावत, सीमा दूसरे, विनय कुमार, कोमल रानी तीसरे, बंशीधर, मनदीप कौर चौथे, विकास कुमार, अमनदीप कौर पांचवें, जसवीर छठे, दीप चंद, सातवें, भाग सिंह आठवें, सुखदेव सिंह नवें, नरेंद्र कुमार दसवें, विनोद ग्यारहवें, संजय कुमार बारहवें, नागेंद्र तेरहवें और सोनू को चौदहवां स्थान प्राप्त हुआ।

मूक बधिर बच्चों ने भी लगाई दौड़
ड्रीम रन दौड़ में मूक बधिर स्कूल ढली और उड़ान स्कूल न्यू शिमला के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इसमें अनिल और रेणू पहले, वेद प्रकाश, प्रियंका दूसरे, विशाल, दीक्षा तीसरे, अंकुश चौथे, कपिल कक्कड़ पांचवें, नवीन गुप्ता छठे, मामराज सातवें, अंकुश आठवें, अंकुश नवें, गौतम दसवें, चूणामणी ग्यारहवें, जगदीश बारहवें और विक्रम तेरहवें स्थान पर रहे।

Related posts