टेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापकाें ने मांगी नियुक्ति

मंडी। प्रदेश के टेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापको ने 31 जुलाई से पहले बैचवाइज एवं कमीशन के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। रविवार को महासंघ की राज्यस्तरीय बैठक सुंदरनगर स्थित जवाहर पार्क में हुई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति राम ने की। इस मौके पर महासंघ ने भाषा अध्यापको को नियुक्ति न दिए जाने पर कड़ा रोष जाहिर किया।
राज्यस्तरीय बैठक में भाषा अध्यापको की समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति राम ने कहा कि टेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से तीन बार नियुक्ति को लेकर मिल चुके हैं। प्रदेश के सैकड़ों स्कूल ऐसे हैं, जहां भाषा अध्यापक नहीं है। सैकड़ों छात्राें का भविष्य दांव पर लगा है। टेट उत्तीर्ण करने के बावजूद भाषा अध्यापक पिछले दो वर्ष से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है। महासंघ का कहना है कि सरकार के निर्देशाें पर अन्य सभी संकायों की बैच एवं कमीशन आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है, लेकिन भाषा अध्यापको की अनदेखी की जा रही है। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे तथा नियुक्ति न मिलने पर रोष प्रकट किया। महासंघ ने मुख्यमंत्री से ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से पहले टेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापकों को नियुक्ति देने की मांग की है। इस अवसर पर मंडी जिला अध्यक्ष हिमानी सैनी, उपाध्यक्ष लीला वैद्य, प्रेस सचिव सुकन्या, चंपा, सुनीता, संजू, तरुण शर्मा, किरण कुमार, इंदु बाला, विविध वालिया, कालीदास, सुमन, दिनेश चंद, अशोक कुमार, नरेश कुमार, नीलम, लेखराज, भावना, देवेंद्र, सरला, पवना, शांता, विजय, लता, संतराम आदि उपस्थित रहे।

Related posts