
शाहतलाई (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न हो गया है। एनएसएस शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। इस दौरान नगर पंचायत तलाई के उपाध्यक्ष पवन कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि परोपकार के लिए किया हुआ कार्य ही सब से बड़ा पुण्य है। इन शिविरों से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। बच्चों में आपसी भाईचारे की भी भावना बढ़ती है।
इससे पूर्व समारोह की शुरूआत सिमरन कौर व सखियों ने वंदेमातरम से की। नेहा कौशल व सखियों ने हे शारदे मां, मधुवाला, रीनू कुमारी, अंजना व सखियों ने ‘मैं वारी मैं वारी मेरी समिय’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। शिविर में छात्र वर्ग में गौरव शर्मा व छात्रा वर्ग में सिमरन जीत कौर को सर्वश्रेष्ट कैडेट्स चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रीनू कुमारी, खेलकूद में मधूवाला व भूपिंद्र सिंह, भोजन व्यवस्था में मनोज कुमार तथा योगा में अजय कुमार को सर्वश्रेष्ट कैडेट्स चुना गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, स्कूल प्रवंधन समीति अध्यक्ष सुशील शर्मा, नघ्यार पंचायत पूर्व प्रधान यशोदा देवी, पूर्व पार्षद प्रविंद्र शर्मा, चमन लाल शर्मा, रमेश नेगी, राजकुमार, मुनीष कपूर, सुरेश कुमार, बबीता पवार, एनसीसी प्रभारी प्रेम लाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
