
बनबसा। शारदा का जलस्तर 87 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। पर्र्याप्त पानी से बिजली उत्पादन में भी इजाफा हुआ। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड पावर हाउस में 90 मेगावाट बिजली पैदा हो रहा है।
शनिवार को शारदा का जलस्तर 86634 क्सूसेक तक पहुंचा। टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहैड पावर हाउस में 90 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। पानी में गाद (मलबा) कम आने से एनएचपीसी की पावर चैनल में लोड जलापूर्ति हो रही है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एमके बोहरा के मुताबिक इन दिनों 90 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि गाद आने से मशीनरियों की सुरक्षा के तहत उत्पादन बंद करना पड़ता है। सिल्ट से टरबाइन के रोटरों की ब्लेडें घिसने लगती हैं। पावर स्टेशन का देय विद्युत उत्पादन लक्ष्य समय से पूर्व पूरा कर लिया जाता है। ज्ञातव्य है कि टनकपुर पावर स्टेशन से उत्पादित विद्युत का 12 प्रतिशत उत्तराखंड को मुफ्त दिया जाता है। शारदा बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि शारदा नहर में फुल लोड 11500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
