प्लाट दिलाने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे 50 हजार रुपये

मुरादनगर। सौ गज का प्लाट दिलाने के नाम पर शातिर ने एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये हड़प लिये। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। गाजियाबाद विजय नगर के अभिषेक कुमार ने बताया कि जलालपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने तीन माह पहले सौ गज का प्लाट दिलाने की बात कही थी। प्लाट पसंद आने पर चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके चलते अभिषेक ने 18 मार्च को बतौर एडवांस पचास हजार रुपये दिए थे। बाकी रकम बैनामा होने के बाद देना तय हुआ था। अब पीड़ित उसके पास बैनामा कराने के लिए चक्कर लगा रहा है। बैनामा नहीं करने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

Related posts