
चंबा। सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे आईटी शिक्षकों का दो माह का वेतन जारी कर दिया गया है। इससे 80 के करीब शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक जिला के 72 से ज्यादा सीनियर सेकेंडरी स्कूृलों मेें सेवाएं दे रहे लगभग 80 शिक्षकों को दो माह का वेतन नहीं मिला था। आईटी फीस जमा न करवाने और अन्य औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण इन शिक्षकों का वेतन रोका गया था, विभाग ने अब अप्रैल और मई माह का वेतन जारी कर दिया है। साथ ही जिन स्कूलों में आईटी शिक्षा चल रही है, उस स्कू ल के मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं कि हर माह 10 तारीख से पहले आईटी की फीस जमा करवाएं। ऐसा न होने पर शिक्षकों की सैलरी पर रोक लग सकती है। शिक्षा विभाग के नोडल आफिसर अजय चौहान ने बताया कि आईटी फीस जमा करवाने के बाद नोडल आफिसर को सूचित किया जाए और फीस जमा करवाने के बाद उसकी सूचना संबंधित आफिसर को प्रेषित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को अभी भी वेतन नहीं मिला है वे नाइलेट कंपनी के साथ संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सारी औचारिकताएं पूरी करके सूचना कंपनी और शिक्षा निदेशालय को प्रेषित कर दी है। जिन स्कूलों की शिक्षा विभाग के पास सूचना नहीं पहुंची है उनक ा वेतन अगर रोक दिया गया हो तो इसके लिए स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि आईटी शिक्षकों को दो माह का वेतन जारी कर दिया गया है।
