
धर्मशाला। भारतीय जीवन बीमा निगम और कांगड़ा सहकारी बैंक सीमित के बीच ऐतिहासिक समझौता किया गया। इस मौके पर कांगड़ा सहकारी बैंक ने भारतीय जीवन बीमा निगम की पालिसी लोगों को बेचना शुरू किया। इस मौके पर कबैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने कहा कि एलआईसी की पूरे भारतवर्ष में अपनी पहचान है। प्रदेश में कांगड़ा सहकारी बैंक सीमित की पांच जिलों में 200 के लगभग शाखाएं हैं और 16.50 लाख से अधिक ग्राहक हैं। अब एलआईसी और केसीसी बैंक भी बीमा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाएंगे। ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बैंक और बीमा की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर बैंक के एमडी हंसराज चौहान, बोर्ड के सदस्य, शाखा प्रभारी, एलआईसी से विपणन प्रबंधक बीएन शर्मा, प्रबंधक पीसी शर्मा और धर्मशाला शाखा प्रबंधक देसराज ठाकुर उपस्थित रहे।
