
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत चलवाड़ा-2 पंचायत में एक महिला ने बीमारी से तंग आकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि परिजनों के अनुसार पुष्पा देवी (36 साल) पत्नी सुरेंद्र सिंह करीब तीन माह से बीमार थी। बीमारी से तंग होकर महिला ने जहरीली दवाई निगल ली। परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भनेई स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। अस्पताल प्रशासन के माध्यम से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मायके पक्ष इत्यादि से बयान दर्ज किए हैं, जिसमें पाया गया है कि बीमारी से तंग आकर ही पुष्पा देवी ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज शव को कब्जे में लेकर नूरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
अवैध खनन पर वसूले 64, 500 रुपये
कंडवाल (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के तहत पड़ती चक्की खड्ड में नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार एसएचओ बृजमोहन शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए छापामारी के दौरान 64 हजार 500 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले। पुलिस टीम ने दोपहर को चक्की खड्ड में अवैध खनन कर रही 2 जेसीबी से 25-25 हजार रुपये, एक टिप्पर से 20 हजार तथा एक ट्रैक्टर से 4500 रुपये जुर्माना वसूला है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के रुटीन में चालान होंगे।
