बम्टा स्कूल ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

चौपाल (शिमला)। यहां आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में खंड चौपाल के 28 स्कूलों के 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ओपी भोटा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। भाषण प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में माटल स्कूल की मुस्कान तथा छात्र वर्ग में लिविंग वेल्यूज पब्लिक स्कूल के मयंक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्चपास्ट प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल विजयी रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बम्टा स्कूल विजेता, जबकि मड़ावग स्कूल उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में मड़ावग स्कूल विजेता तथा जुब्बड़ स्कूल उपविजेता बना। बैडमिंटन प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में चौपाल स्कूल प्रथम तथा खादर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में देवत स्कूल प्रथम, जबकि कुंबड़ा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में चीला स्कूल प्रथम तथा खादर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में चौपाल स्कूल विजेता, जबकि खादर स्कूल उपविजेता बना।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बम्टा स्कूल प्रथम तथा छात्रा वर्ग में खादर स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। एकल गान में माटल स्कूल प्रथम तथा फलौना स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में माटल स्कूल प्रथम तथा झिकनीपुल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। योगा में लिंगजार स्कूल प्रथम तथा फलौना स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बेस्ट एथलीट का खिताब छात्र वर्ग में बम्टा स्कूल के राजेश को तथा छात्रा वर्ग में खादर स्कूल की शालिनी को चुना गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल पांटा, प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद शेख, प्राध्यापक मोहन केस्टा, वीना शर्मा, शिरगुल स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान प्रताप नेगी, महासचिव प्रदीप मेहता, उपाध्यक्ष प्रताप शर्मा, शशी चौहान, रमेश चौहान, विनोद पनाईक, खेल प्रभारी राजेश चौहान, देवदत्त शर्मा, राजेश शर्मा, पार्षद सत्या मधाईक, सतपाल नेगी, रविंद्र मेहता, प्रधान रेखा चंदेल, जयपाल मेहता, श्याम लाल भोटा, मोहन लाल चौहान, जय लाल शर्मा, विजय केस्टा, सूरजा भोटा, पार्षद संध्या चौहान, तपेंद्र मेहता, धर्मवीर चंदेल, सोमेश ठाकुर, सुनीता नेगी, आकाश दीप, सुमित्रा शर्मा, रचना डोगरा, नीलम चौहान, गौतम दिप्टा, राकेश घेजटा, देवेंद्र, कुब्जा शर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts