पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी

रामपुर बुशहर। झाकड़ी पुलिस ने वर्ष 2008 से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी संजीव निवासी हबलगंज को पुलिस ने होशियारपुर से गिरफ्तार किया। एसडीपीओ सुनील नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related posts