पांचवीं शाम विभिन्न वर्गों में हुए दस मुकाबले

रोहडू। राखी सन्नी फुटबाल प्रतियोगिता की पांचवीं शाम विभिन्न वर्गों में दस मुकाबले हुए। देर रात दो बजे तक फुटबाल मैच फल्ड लाइट की रोशनी में चलते रहे। आरएस क्लब के प्रेस सचिव रोनी चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता की पांचवीं शाम पहला मैच एपीएस-ए तथा एपीएस-बी के बीच खेला गया। इसमें एपीएस-ए 2-1 से विजयी रहा। दूसरा मैच ब्लू वेल्स स्कूल तथा नोटी नेपटा के बीच हुआ। इसमें नोटी नेपटा ने 1-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच सेंट जोसेफ स्कूल तथा एपीएस-बी के बीच हुआ। इसमें एपीएस-बी की टीम विजयी रही। चौथा मैच डीम ऑफ तथा सेंट जोेसेफ के बीच हुआ, जिसमें डीम ऑफ ने 1-0 से जीत हासिल की। पांचवां मैच एसडीए मिशन स्कूल तथा रजवाड़ा रेंजर के बीच खेला गया, जिसमें रजवाड़ा रेंजर 6-0 से विजयी रहा। छठा मैच एचपीएस तथा एपीएस-बी के बीच खेला गया। इसमें एचपीएस ने 1-0 से जीत प्राप्त की। सातवां मैच ब्लू वेल्स स्कूल तथा एपीएस के बीच खेला गया, जिसमें ब्लू वेल्स स्कूल 2-1 से विजयी रहा। आठवां मैच वैटरन क्लब तथा आरसीआर के बीच खेला गया, जिसमें वैटरन ने 6-0 से जीत हासिल की। नवां मैच एफसी हरियाणा तथा मेड्रिड ब्वायज के मध्य खेला गया, जिसमें हरियाणा ने 2-1 से जीत प्राप्त की। अंतिम मैच चौहान ब्रदर्स सेरी तथा रायल क्लब के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। प्रतियोगिता में शुक्रवार देर रात तक दो दर्जन से अधिक मुकाबले खेले जाएंगे।

Related posts