इग्नू: ओपनमैट की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को

नई दिल्ली। यदि आप इग्नू से मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं तो फिर आवेदन पत्र भेजने के लिए तैयार हो जाएं। प्रबंधन ने मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले की घोषणा कर दी है। छात्र 31 जुलाई तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं। जबकि 34 वीं ओपनमैट संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को होगी। इग्नू के प्रवक्ता रवि मोहन के अनुसार मैनेजमेंट प्रोग्राम में डिग्री और डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले के लिए शनिवार से आवेदन पत्र मिलने शुरू होंगे, जो कि 31 जुलाई तक मिलेंगे। छात्र एमबीए, डीआईएम, पीजीडीआईएम, पीजीडीएचआरएम, पीजीडीएफएम, पीजीडीएमएम व पीजीडीएसएमपी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन भेज सकते हैं। 34वीं ओपनमैट परीक्षा आठ सितंबर को होगी। स्नातक डिग्री में जिन छात्रों के 50 फीसदी नंबर होंगे, वे दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related posts